बांदा, मार्च 18 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा में ईद व नवरात्र को भाईचारे के साथ मनाए जाने के लिए थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। नायब तहसीलदार कुमार शिवम मौर्य ने सौहार्द बनाए रखने की अपील की।बुधवार को थाना परिसर में नायब तहसीलदार कुमार शिवम मौर्य की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। पर्व पर बिजली, पानी, सफाई सहित विभिन्न बिंदुओें पर चर्चा हुई। थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौबे ने सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिया। कस्बे के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गौराबाबाधाम में नवरात्र पर रासलीला महोत्सव के अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने नौ दिनों तक शाम 7 बजे से रात्रि 11 तक बिजली की कटौती न किए जाने व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात व महिला कांस्टेबल तैनात किए जाने की मांग की। चेयरमैन प्रतिनिधि भाजपा नेता वेद निराला ने सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.