बहराइच, फरवरी 26 -- फखरपुर। फखरपुर थाने के कुंडासर चौकी में गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। जिसमें होली, रमजान, ईद पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई। चौकी इंचार्ज दीपक सिंह व एसआई संजीव वर्मा ने होलिका दहन स्थान व किसी भी प्रकार के विवाद सम्बंधित जानकारी ली। इस मौके पर प्रधान अजय सिंह, अनिल सिंह, रजी अहमद, रिजवान अहमद, राहुल सिंह, प्रमोद कुमार, सदाम अहमद आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...