देहरादून, मई 9 -- देहरादून। ऑल इंडिया एजुकेशनल मूवमेंट की ओर से पीस एंड एजुकेशन विषय पर आयोजित सेमिनार में शिक्षा का महत्व बताया गया। तसमिया एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ ख्वाजा एम शाहिद, कर्नल एम के हुसैन, प्रो याहया अंजुम ने महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया। कहा पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती।कार्यक्रम में डॉ एस फारुख, मुफ़्ती सलीम कासमी, मौलाना रिसालूदीन हक्कानी, मौलाना अब्दुल मन्नान, अधिवक्ता फिरोज अहमद, मास्टर अब्दुल सत्तार, हाफिज शाहनजर, मौलाना रागिब मजाहिरी, अर्शी आदि मौजूद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...