पीसी ज्वेलर ने एक और बैंक का कर्ज चुकाया
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- नई दिल्ली। आभूषण कंपनी पीसी ज्वेलर लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने एक और बैंक का बकाया कर्ज चुका दिया है। यह भुगतान 30 सितंबर, 2024 को हुए एकबारगी निपटान समझौते के तहत किया गया है। कंपनी ने बताया कि उसने 14 बैंकों वाले समूह में से अबतक नौ बैंकों का पूरा बकाया चुका दिया है। मार्च, 2024 तक इन बैंकों का कुल कर्ज करीब 4,100 करोड़ रुपये था। सभी भुगतान निर्धारित समयसीमा से पहले किए गए हैं। अब इन बैंकों का चार प्रतिशत से भी कम बकाया रह गया है। वह इस शेष राशि का भुगतान भी इसी महीने पूरा कर कर्जमुक्त कंपनी बनने की राह पर है। यह भी पढ़ें- Deepa Jewellers IPO: Rs.28 GMP से मची हलचल! 16% लिस्टिंग गेन का संकेत, जानिए एप्लाई करें या स्किप?
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.