पीसी जोशी की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में विसर्जित
हरिद्वार, मई 18 -- भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के दिवंगत पति पीसी जोशी की अस्थियां सोमवार को हरिद्वार पहुंचीं। यहां वीआईपी घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनकी अस्थियों का मां गंगा में विसर्जन किया गया। इस दौरान राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। सभी ने दिवंगत पीसी जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीसी जोशी का हाल ही में लखनऊ स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। निधन के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। सोमवार को उनके पुत्र मयंक जोशी अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे। यहां वीआईपी घाट पर तीर्थ पुरोहित मायाराम जी की परंपरागत गद्दी से जुड़े राजीव वशिष्ठ, उमा शंकर वशिष्ठ, श्रेय वशिष्ठ, संजय वशिष्ठ, अभिषेक वशिष्ठ और बृजेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.