लातेहार, मार्च 9 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार में नवनिर्मित पीसीसी सड़क पर बिछाए गए बालू को अब तक नही हटाया जा सका है। समूची सड़क पर बिछाए गए बालू से बाइक चालको को काफी परेशानी हो रही है। उनका संतुलन बिगड़ जा रहा है। कभी भी दुर्घटना हो सकती है। बबलू, पपु, ज्ञान कुमार आदि लोगो ने बताया कि सड़क निर्माण के दूसरे दिन घटिया कार्य को छिपाने के लिए ठीकेदार के द्वारा बालू बिछवा दिया गया था। जो महीनों बाद आज तक नही हटवाया गया है। बारिश होने पर सड़क पर कीचड़ होने की संभावना बन गई है। उन्होंने पीसीसी सड़क पर बिछाए गए बालू को हटवाने की मांग विभागीय अधिकारियों से की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...