बांका, अप्रैल 8 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पथड्डा अंतर्गत लोढ़िया गांव के वार्ड संख्या-7 में मंगलवार को नवनिर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य सह बिहार राज्य जिला परिषद संघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत दीपांकर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया। पंद्रहवीं वित्त आयोग योजना के तहत बनी यह सड़क ग्रामीण मुख्य मार्ग से सतेंद्र यादव के घर तक लगभग 10 लाख 78 हजार 600 रुपये की लागत से तैयार की गई है। लंबे समय से जर्जर सड़क के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, खासकर बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती थी। उद्घाटन के मौके पर जिप सदस्य विश्वजीत दीपांकर ने कहा कि सड़क जैसी आधारभूत संरचना ग्रामीण विकास की रीढ़ होती है। इस सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.