पीसीसी सड़क के निर्माण होने से आवागमन होगा सुलभ: सभापति
खगडि़या, अप्रैल 9 -- खगड़िया । नगर संवाददाता पीसीसी सड़क निर्माण होने से मोहल्ले के लोगों का अब आवागमन सुलभ होगा। बरसात के दिनों में कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरने की समस्याएं भी दूर होंगी। यह बातें नगर सभापति अर्चना कुमारी ने वार्ड संख्या-27 एवं वार्ड संख्या-36 में लगभग 33 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो अलग अलग सड़कों के उद्घाटन के दौरान कही। बताया जा रहा है कि वार्ड संख्या-27 में 25 लाख 88 हजार रुपये की लागत से निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया गया। यह सड़क लंबे समय से क्षेत्र के लोगों की प्रमुख मांगों में शामिल थी। पूर्व में कच्ची सड़क और जलजमाव के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। खासकर बरसात के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते थे, जिससे बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को आवागमन में कठिनाई होती थी।उद्घाटन के अवसर पर राक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.