खगडि़या, अप्रैल 13 -- खगड़िया। नगर संवाददाता। नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए नगर सभापति अर्चना कुमारी ने वार्ड संख्या 14 में 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया। इस सड़क के लोकार्पण के साथ ही क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद पप्पू यादव ने की, जबकि कार्यक्रम में पूर्व वार्ड पार्षद पूनम देवी सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार इस समस्या को जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समक्ष उठाया गया था, जिसके बाद नगर परिषद द्वारा इस दिशा में पहल करते हुए सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता में शामिल किया गया और अब इसे पूरा कर जनता को समर्पित किया ...