भागलपुर, अप्रैल 13 -- नगर परिषद के वार्ड संख्या 25 एवं 10 में बनी पीसीसी सड़क और नाले के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने रविवार को उद्घाटन किया। मौके पर सभापति ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के दक्षिणी भाग में जलजमाव और पक्की सड़कों की कमी थी। बोर्ड की बैठक में प्राथमिकता के आधार पर सभी टोलों-मोहल्लों में नाले का निर्माण कर उन्हें पीसीसी सड़क से जोड़ा जा रहा है। वार्ड 25 के टिकारामपुर गांव में 40 वर्ष बाद सड़क बनने का सपना पूरा हुआ है। रविवार को टीकारामपुर में रामलाल मंडल के घर से चमकलाल मंडल के घर तक मिट्टी भराई एवं पीसीसी सड़क का निर्माण आठ लाख 52 हजार 635 रुपये की लागत से किया गया। दूसरी सड़क सात लाख रुपये की लागत से बनाई गई। इसके अलावा वार्ड संख्या 10 में नई सड़क का भी उद्घाटन कर लोगों को समर्पित किया गया। उद्...