पीसीसी सड़क का शिलान्यास, लोगों को होगी सहूलियत
रामगढ़, मई 23 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। उरीमारी पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार को पीसीसी पथ का शिलान्यास किया गया। यह सड़क माइनस क्वार्टर से गौरी शिव शंकर मंदिर होते हुए बी टाइप क्वार्टर तक बनेगी। इस सड़क के निर्माण पर करीब 2 लाख 20 हजार रुपये की लागत आएगी, जो मुखिया फंड के माध्यम से बनेगी। सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव सह पंचायत प्रतिनिधि राजू यादव ने नारियल फोड़कर किया।इस दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल बताते हुए खुशी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क बनने से बी टाइप और दोतल्ला क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही श्रद्धालुओं को गौरी शिव शंकर मंदिर तक पहुंचने और पूजा-अर्चना करने के लिए कम दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे क्षेत्र में आवागमन और धार्मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.