पाकुड़, जनवरी 4 -- हिरणपुर। प्रखंड के मंझलाडीह गांव में डीएमएफटी फंड से कराए जा रहे पीसीसी सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितता का आरोप लगाया गया है। कब्रिस्तान से गांव के मुख्य सड़क तक बनाए जा रहे इस पथ निर्माण को लेकर ग्रामीणों की मौजूदगी में ग्राम प्रधान मो. सबिरुद्दीन अंसारी की अगुवाई में स्थल का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मिट्टी के ऊपर मात्र पत्थर का डस्ट डालकर पीसीसी की ढलाई की जा रही है, जो निर्माण मानकों के विपरीत है। कार्यस्थल पर मौजूद लोगों ने प्राक्कलन (एस्टीमेट) दिखाने से भी इनकार कर दिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि संबंधित विभाग के कनीय अभियंता से संपर्क का प्रयास किया गया। लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। साथ ही इस कार्य को लेकर किसी भी प्रकार की ग्राम सभा का आयोजन नहीं किया गया। जबकि डीएमएफटी फंड से होन...