भागलपुर, अप्रैल 10 -- एसडीएम कृष्ण चंद्र गुप्ता गुरुवार की शाम अचानक पीरपैंती पहुंचे। एसडीएम नगर पंचायत में निर्मित योजनाओं की जांच करने सुंदरपुर पहुंचे। वहां मुकेश यादव के घर से बजरंगबली मंदिर तक निर्मित सड़क निर्माण की विस्तृत जांच पड़ताल की। खासकर गुणवत्ता, लंबाई-चौड़ाई आदि की भी जांच की। उनके साथ में मौजूद निर्माण कंपनी बुडको की कनीय अभियंता फुलमनी टुडू ने बताया कि सड़क की प्राक्कलित राशि तीन लाख 35 हजार है। जबकि जितना एनओसी 35 मीटर बना है, उतना ही सड़क निर्माण कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...