रामगढ़, मार्च 29 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। सुइयाडीह में रविवार को पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। बतौर मुख्य अतिथि डाड़ी भाग 2 की जिप सदस्य पिंकू देवी ने नारियल फोड़कर पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया आंगनबाड़ी केंद्र से सरना स्थल तक 700 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर जिप सदस्य ने कहा इससे गांव के लोगों को सुविधा होगी। इस अवसर पर सोहराय किस्कू, सुनील किस्कू, धनु टुडू, संजय टुडू, थुड़का टुडू, अजय हेम्ब्रम, सावित्री सोरेन, तालकु देवी, गीता देवी, उर्मिला देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...