लातेहार, मार्च 17 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने छेचा पंचायत में पीडब्ल्यूडी से कोयल नदी और उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय अमाही तक बनाई पीसीसी सड़क में अनियमितता का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा पीसीसी सड़क निर्माण की गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि ढलाई में कम सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने सड़क निर्माण की जांच कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...