बोकारो, मई 8 -- चास प्रतिनिधि। चास निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या- 32, 34 में पीसीसी पथ , ड्रेनेज कवर सहित विभिन्न योजनाओं का मेयर भोलू पासवान, डिप्टी मेयर पूजा कुमारी सहित पार्षदों ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस दौरान मेयर ने संवेदक को प्राक्कलन के अनुसार कार्य करने की हिदायत दिया। कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान मेयर ने वार्डवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी वार्डो में आश्यकता अनुसार पीसीसी, नाला आदि निर्माण कार्य कराया जाएगा। पेयजल संकट पर मास्टर योजना के तहत कार्य करने का वार्डवासियों को भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- नगर परिषद क्षेत्र में नल-जल योजना ठप, पेयजल के लिए मचा हाहाकार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.