लोहरदगा, मार्च 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा प्रखंड के उगरा भगत टोली में पीसीसी पथ निर्माण में अनियमिता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर पंचायत मुखिया बसंती देवी,पंचायत समिति सदस्य अफसाना खातून ने कार्य स्थल पहुंच कर निर्माण कार्य का अवलोकन करते हुए घटिया निर्माण पर आपत्ति जतायी। संबंधित विभाग के वरीय पदाधिकारी से संपर्क कर घटिया निर्माण कार्य से अवगत कराते हुए योजना को गुणवत्तापूर्ण कराने की मांग की। फिलहाल कार्य को बंद करते हुए गड़बड़ी में सुधार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.