पीसीसी पथ निर्माण का हुआ शिलान्यास
घाटशिला, मई 14 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या चार में पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास हुआ। मनोहर के घर से सुलेखा दास के घर तक और वार्ड संख्या छह के वंदना महापात्र के घर से नगर भवन के मुख्य गेट तक स्वीकृत पीसीसी पथ निर्माण का नपं अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, पार्षद मलय रुही दास, शतदल महतो समेत अन्य ने बुधवार को शिलान्यास किया। मौके पर जन प्रतिनिधियों ने कहा कि उक्त पथ निर्माण कार्य शहरी परिवहन व्यवस्था मद से स्वीकृत हुआ है। कहा कि पथ निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। यह भी पढ़ें- चाकुलिया नगर पंचायत: जनप्रतिनिधियों ने पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.