गिरडीह, जून 30 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद बस्ती में पीसीसी काट कर नाली निर्माण कराये जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बेंगाबाद प्रखंड प्रशासन से पीसीसी सड़क की मापी कराने और सड़क छोड़कर नाली निर्माण कराने की मांग भी की है। इस सवाल पर सोमवार को दर्जनों ग्रामीण कार्यस्थल पर पहुंचे और विरोध जताया है। ग्रामीण राजेंद्र मंडल, रामलाल मंडल, राजेश ठाकुर, बिनोद मंडल, कपिलदेव मंडल, शिवम मंडल, गुडन मंडल सहित अन्य लोगों का कहना है कि पीसीसी सड़क काट कर नाली निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। राजेंद्र मंडल ने कहा कि 15 वें वित्त के तहत बेंगाबाद बाजार से बेंगाबाद बस्ती जानेवाली सड़क के किनारे नाली निर्माण योजना स्वीकृत हुई है। योजना के क्रियान्वयन के लिए पीसीसी को काट दिया गया है। जबकि नाली का निर्माण सड़क के किनारे होना चाहिए। ...