भागलपुर, अप्रैल 11 -- पूर्व रेलवे, कोलकाता के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक डॉ. उदय शंकर झा ने कहलगांव एवं शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशनों का सघन निरीक्षण कर अमृत भारत योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री सुविधाओं तथा अन्य विकास कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। कहलगांव प्लेटफॉर्म पर टूटे टाइल्स की शीघ्र मरम्मत कराने और अमृत भारत योजना के तहत निर्मित संरचनाओं के नियमित रख-रखाव के लिए स्पष्ट प्रोटोकॉल तय करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्लेटफॉर्म संख्या एक के निकास द्वार के सामने स्थित पीपल चबूतरे के जर्जर शेड को आकर्षक रूप देने की बात कही। टेंपो पार्किंग क्षेत्र में जलजमाव पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई औ...