पीसीसीएम ने भागलपुर-सुल्तानगंज-जमालपुर रेलखंड पर सघन विशेष टिकट चेकिंग अभियान
मुंगेर, अगस्त 22 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।विश्व श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों और कांवरियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीसीसीएम) डॉ. उदय शंकर झा ने शुक्रवार को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, मालदा कार्तिक सिंह के साथ भागलपुर-सुल्तानगंज-जमालपुर रेलखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, वाणिज्यिक व्यवस्था और खाद्य सेवाओं का जायजा लिया। पीसीसीएम ने विशेष रूप से सुल्तानगंज और जमालपुर स्टेशन पर संचालित खाद्य स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और हाइजीन मानकों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, ताकि श्रावणी मेला के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध हो सके। यह भी पढ़ें- नियमित रूप से हो रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.