बोकारो, जून 18 -- केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधन समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को केंद्रीय अध्यक्ष विष्णुचरण महतो के नेतृत्व में वन भवन, रांची स्थित कार्यालय में झारखंड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) संजीव कुमार से शिष्टाचार भेंट की।

वन संरक्षण पर चर्चा इस दौरान वन संरक्षण, मानव-वन्यजीव संघर्ष, ग्राम वन प्रबंधन समितियों की भूमिका तथा वन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने पीसीसीएफ को वन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जनभागीदारी को और मजबूत बनाने, वन प्रबंधन समितियों की समस्याओं के समाधान तथा वनवासियों से जुड़े लंबित मुद्दों से अवगत कराया।

समुदायों की भागीदारी साथ ही हाल ही में आयोजित संयुक्त कार्यशाला में शामिल होकर समिति का उत्साहवर्धन करने एवं विभ...