चक्रधरपुर, मार्च 26 -- चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी (पीसीपीओ) महुआ वर्मा का स्थानांतरण ईस्टन रेलवे में हो गया है। वे ईर्स्टन रेलवे की पीसीपीओ जरीना फिरदौसी की जगह लेंगी। वहीं दक्षिण पूर्व रेलवे पीसीपीओ की जिम्मेदारी सीपीओ महेंद्र कुमार प्रसाद अस्थायी तौर पर संभालेंगे। इसके अलावा रेलवे बोर्ड ने दो और शीर्ष अधिकारियों का विभिन्न रेलवे जोन में स्थानांतरण कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...