रुद्रपुर, अप्रैल 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिले में पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को सघन अभियान चलाया। सीएमओ डॉ.केके अग्रवाल के निर्देश पर एसीएमओ डॉ.एसपी सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आठ अल्ट्रासाउंड एवं डायग्नोस्टिक केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की। निरीक्षण दल का नेतृत्व प्रभारी नायब तहसीलदार राधेश्याम राणा ने किया। टीम में लेखपाल विक्रम सिंह, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नम्रता त्रिपाठी, जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) प्रदीप महर और अधिशासी सहायक गोपाल आर्य सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। टीम ने विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर अभिलेखों और कार्यप्रणाली की बारीकी से जांच की। इस दौरान फॉर्म-एफ के रखरखाव, लॉग बुक और डिजिटल रिकॉर्ड का मिलान किया गया। साथ ही अनिवार्य सूचना बोर्ड और चेता...