साहिबगंज, मार्च 12 -- साहिबगंज। पीसीपीएनडीटी कार्यक्रम अंतर्गत "सेव द गर्ल चाइल्ड" अभियान के तहत गुरूवार को स्थानीय यमुना दास बालिका उच्च विद्यालय एवं एनआरपी सेंटर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को पीसीपीएनडीटी एक्ट के बारे में जानकारी देना तथा समाज में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संदेश को सशक्त बनाना था। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को भ्रूण लिंग जांच एवं भ्रूण हत्या के दुष्परिणाम, समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका, महिला सशक्तिकरण, तथा बेटियों के सम्मान और अधिकारों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत लिंग चयन एवं भ्रूण लिंग जांच करना कानूनन अपराध है और इसके लिए कड़ी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। इस अवसर पर छात्राओं को समाज में...