फरीदाबाद, अप्रैल 5 -- फरीदाबाद। गांव भूपानी स्थित रावल क्रिकेट मैदान पर खेले गए 82वें पीसीके कप के मुकाबले में मेजबान पीसीके क्रिकेट अकादमी ने फायर हंक्स के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज की। फायर हंक्स ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाकर जीत हासिल की। आकांश न 90, शमीम अली ने नाबाद 58 रन बनाए। फायर हंक्स की ओर से प्रशांत झा ने चार विकेट लिए। शमीम अली को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...