प्रयागराज, सितम्बर 25 -- प्रयागराज। प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित भर्ती सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) परीक्षा 2026 में अब तक 728 रिक्त पदों की सूचना मिल चुकी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी 25 जून को जारी विज्ञापन में 500 रिक्त पदों का जिक्र था। इसके लिए रिकॉर्ड 8.90 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। प्रारंभिक परीक्षा छह दिसंबर को होनी है और आयोग के नियम के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने तक मिलने वाले रिक्त पदों को भर्ती में शामिल किया जाएगा। ऐसे में इस भर्ती में पदों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। आयोग को अब तक माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य के 158 और सह जिला विद्यालय निरीक्षक, उप सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं समकक्ष 41 पद हैं।

रिक्त पदों की संख्या बेसिक शि...