पीसीएस 2025 के साक्षात्कार सोमवार से
प्रयागराज, सितम्बर 27 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस)-2025 की मुख्य परीक्षा में सफल 2297 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार सोमवार से शुरू होंगे। प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित भर्ती परीक्षा के लिए साक्षात्कार तकरीबन माह 24 अक्तूबर तक विभिन्न कार्यदिवसों में दो पालियों सुबह 9:30 बजे से एवं दो बजे से आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवश्यक अभिलेखों के साथ नियत तिथि को प्रथम सत्र के लिए सुबह आठ बजे एवं द्वितीय सत्र के लिए 12.30 बजे आयोग परिसर स्थित सरस्वती भवन में पहुंचना सुनिश्चित करें। साक्षात्कार के समय शैक्षिक अर्हताओं से संबंधित सभी अंकतालिकाओं/उपाधि एवं प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां भी अपने साथ अवश्य लाएं। यह भी पढ़ें- अवध विवि : पीएचडी सीईट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.