प्रयागराज, सितम्बर 22 -- सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 के लिए विभिन्न विभागों में रिक्त पदों का विस्तृत ब्योरा जारी कर दिया गया है। इसमें प्रशासनिक, पुलिस, राजस्व, विकास, श्रम और खाद्य सुरक्षा समेत अन्य विभागों के पद शामिल हैं। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय निर्धारित प्रारूप में अधिमान्यता/वरीयता पत्र देना होगा, जिसका प्रपत्र भी जारी किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक और आबकारी निरीक्षक पद के लिए अलग-अलग शारीरिक मानक तय किए गए हैं। साक्षात्कार 28 सितंबर से 24 अक्तूबर तक होंगे। ऐसे में पीसीएस-2025 का परिणाम अक्तूबर के अंतिम दिनों में जारी होने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...