प्रयागराज, मार्च 14 -- प्रयागराज, संवाददाता। सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के साक्षात्कार में सम्मिलित हो चुके या होने वाले ऐसे अभ्यर्थी जो किसी अन्य पद पर चयनित हो चुके हैं और पीसीएस 2024 में अभ्यर्थन नहीं रखना चाहते हैं वे अपना अभ्यर्थन वापस लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पांडेय के अनुसार ऐसे अभ्यर्थी आवेदन पत्र में उल्लिखित अपने रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी से आयोग की ई-मेल आईडी notintforpcs24@gmail.com पर 20 मार्च तक अपना प्रार्थना पत्र आधार कार्ड के साथ प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रार्थना पत्र में अभ्यर्थन वापस लिए जाने के संबंध में स्पष्ट कारणों का उल्लेख किया जाना आवश्यक है। गौरतलब है कि पीसीएस 2024 के साक्षात्कार 20 मार्च को समाप्त हो रहे हैं और उसके बाद बहुत जल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.