प्रयागराज, मार्च 30 -- प्रयागराज। प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 एक दिन में कराने की मांग को लेकर नवंबर 2024 में प्रतियोगी छात्रों ने ऐतिहासिक आंदोलन किया था। समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) 2023 की प्रारंभिक परीक्षा का पेपरलीक होने के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आरओ/एआरओ 2023 और पीसीएस 2024 की प्रारंभिक परीक्षाएं दो दिन में कराने का निर्णय लिया था। दोनों भर्तियों की प्रारंभिक परीक्षाएं एक से अधिक दिन और पालियों में कराने के खिलाफ 11 नवंबर 2024 को प्रतियोगी छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा था। उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली समेत अन्य राज्यों के हजारों छात्रों ने बैरिकेड तोड़कर आयोग के बाहर बेमियादी धरने पर बैठ गए थे। किसी सूरत में नॉर्मलाइजेशन (मानकीकरण) को स्वीकार नहीं करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.