प्रयागराज, अप्रैल 17 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से घोषित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) 2024 के अंतिम परिणाम में सफल अभ्यर्थियों को सम-सामयिक घटनाचक्र की ओर से शुक्रवार को सम्मानित किया जाएगा। चयनित छात्रों के सम्मान में होने वाले '11वें अर्पण सम्मान समारोह' का आयोजन शाम पांच बजे से रात दस बजे तक इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन कन्वेंशन सेंटर स्टैनली रोड में होगा। संस्थान ने सूचित किया है कि कार्यक्रम का लाइव प्रसारण शाम पांच बजे से प्रारम्भ होगा, जिसके माध्यम से अन्य अभ्यर्थी भी जुड़ सकेंगे। यह भी पढ़ें- UPPSC : चयन के बाद भी RO ARO भर्ती के 28 पद रह जाएंगे खाली, PSC मूल्यांकन पर क्यों उठ रहे सवाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...