प्रयागराज, फरवरी 4 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2024 की मुख्य परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया। 29 जून से दो जुलाई 2025 तक प्रयागराज एवं लखनऊ के विभिन्न केन्द्रों पर आयोजित मुख्य परीक्षा में कुल 13,776 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। इस भर्ती में कुल 24 प्रकार के पदों के लिए उपलब्ध कुल 947 रिक्तियों में से 60 रिक्तियां ऐसी हैं, जिन पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना है। इस पद का परिणाम अंतिम चयन परिणाम के साथ घोषित किया जाएगा। इन 60 रिक्तियों को छोड़ते हुए शेष 887 रिक्तियां जिन पर चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाना है, के सापेक्ष 2719 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किए गए हैं। प्रश्नगत मुख्य परीक्षा के आधार पर सफल घोषित अभ्...