पीसीएस 2024 के साक्षात्कार समाप्त, मार्च अंत तक परिणाम
प्रयागराज, मार्च 20 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के साक्षात्कार शुक्रवार को समाप्त हो गए। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में 887 पदों के लिए 2,719 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 16 फरवरी से 23 कार्यदिवसों में संपन्न हुए। अब अंतिम परिणाम का इंतजार है। जानकारों की मानें तो मार्च अंत तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।पीसीएस 2023 के 253 पदों के सापेक्ष आठ से 12 जनवरी 2024 तक साक्षात्कार हुए थे और अंतिम परिणाम 23 जनवरी 2024 को घोषित हुआ था। इसकी तुलना में तीन गुना से अधिक अभ्यर्थियों ने पीसीएस 2024 में साक्षात्कार दिया है। ऐसे में परिणाम तैयार करने में कम से कम दस दिन का समय लगने की उम्मीद है। पीसीएस 2024 के तहत 24 प्रकार के पदों के लिए कुल 947 रिक्तियां हैं। इनमें से 60 पदों पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.