प्रयागराज, जून 10 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) 2024 के अंतिम परिणाम के सवा दो महीने से अधिक समय के बाद बुधवार को अभ्यर्थियों के मुख्य परीक्षा के विषय/ प्रश्नपत्रवार प्राप्तांक, साक्षात्कार के प्राप्तांक तथा उनका कुल योग (जो लागू हो) एवं अंतिम चयनित अभ्यर्थियों के पदवार एवं श्रेणीवार कटऑफ जारी कर दिए, जो 15 जून तक उपलब्ध रहेंगे। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर वांछित सूचनाएं भरने के बाद अपने पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से अपने प्राप्तांक प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- कब जारी होगा यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स का रिजल्ट, PDF में ऐसे खोजें नाम-रोल नंबरओटीपी प्राप्त न होने पर क्या करें? ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें ओटीपी प्राप्त नहीं हो रहा है अथवा जो अपना...