लखनऊ, फरवरी 24 -- पीसीएस सुबोध मणि शर्मा ने स्वास्थ्य और पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) मांगा है। मौजूदा समय प्रतापगढ़ रानीगंज तहसील में उपजिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर तैनात हैं। उन्हें वर्ष 2024 में तहसीलदार से उपजिलाधिकारी के पद पर पदोन्नति मिली है। पीसीएस सुबोध मणि ने नियुक्ति विभाग में वीआरएस के लिए प्रार्थना पत्र भेजा है। उन्होंने इसमें स्वास्थ्य और पारिवारिक कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने पत्र में कहा है कि अब वे नौकरी कर पाने की स्थिति में नहीं हैं, इसलिए उनके आवेदन पर विचार करते हुए वीआरएस दिया जाए। नियुक्ति विभाग उनके प्रार्थना पत्र पर विचार कर रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही उनके वीआरएस को मंजूर कर दिया जाएगा। पीसीएस सुबोध मणि शर्मा ने बातचीत में स्वीकार किया है कि उन्होंने वीआरएस के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.