मेरठ, मार्च 31 -- पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रदेश में 100 वीं रैंक हासिल कर सौम्या बंसल ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर गांव में हर्ष का माहौल है। मंगलवार को गांव में उनका जोरदार स्वागत किया गया। गांव सरूरपुर निवासी राजीव बंसल की पुत्री सौम्या बंसल द्वारा ये उपलब्धि हासिल करने पर पूरे गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया और सौम्या को मुकुट पहनाकर व फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया। सौम्या बंसल ने कहा कि युवाओं को संदेश दिया कि वे पूरी एकाग्रता और मेहनत के साथ पढ़ाई करें। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से एक दिन सफलता जरूर मिलती है। मास्टर शरणवीर, मास्टर जयकुमा, पंडित आदेश फौजी, कविता चौधरी, आदेश कसाना, वैद्य सुरेश पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.