प्रयागराज, मार्च 19 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चल रहे पीसीएस 2024 के साक्षात्कार के 22वें दिन गुरुवार को अभ्यर्थियों से इंटरव्यू बोर्ड ने कई सवाल लीक से हटकर पूछे। इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि के एक अभ्यर्थी से इंटरव्यू बोर्ड ने पूछा कि 52 प्रतिशत डॉक्टर और इंजीनियर ही लोक सेवा में आ रहे हैं, ऐसा क्यों, सब मानविकी विषय वालों की जॉब आप खा जाएंगे। क्या एआई लोगों की नौकरी खा जाएगा। लोक सेवक को हटाने का संविधान में प्रावधान है।योग और ध्यान में क्या अंतर है, अच्छे स्वास्थ्य के भावनात्मक और शारीरिक लाभ क्या है, शहर में रहने वालों की समस्याएं क्या है, कानपुर बहुत प्रदूषित है उसको बतौर एसडीएम कैसे सुधारेंगे, एक इनिंग में दस विकेट लेने वाले क्रिकेटर का नाम बताएं, प्यासे कौवे की कहानी से क्या सीख मिलती है। एक अन्य अभ्यर्थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.