बदायूं, अप्रैल 3 -- आदर्श जूनियर हाईस्कूल के पुराने छात्र रजनीश कुमार के यूपी पीसीएस परीक्षा में 41वीं रैंक के साथ बीडीओ बनने पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि रजनीश कुमार ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय का वार्षिक परीक्षाफल भी घोषित हुआ, जिसमें अभय कुमार ने प्रथम, अनेश ने द्वितीय व निधि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में नगर प्रचारक शरद अत्री, संस्थापक प्रेम स्वरूप गुप्ता, सविता मालपानि, इंद्रपाल और मोहर पाल ने विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्य हेम सिंह, इंद्रजीत, उपमा, निमिष व अर्पित की उपस्थिति में मेधावियों को पुरस्कृत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.