मेरठ, अप्रैल 7 -- मंगलवार को वैश्य मंच सरधना के पदाधिकारियों ने गांव सरूरपुर खुर्द पहुंचकर पीसीएस परीक्षा में चयनित हुई छात्रा सौम्या बंसल का भव्य स्वागत किया और उन्हें प्रतीक चिह्न देकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। संगठन के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि सौम्या बंसल की यह सफलता पूरे क्षेत्र व वैश्य समाज के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत और लगन अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सौम्या भविष्य में प्रशासनिक सेवा के माध्यम से समाज की सेवा करेंगी। इस मौके पवन बंसल, पुनीत जिंदल, मोहित अग्रवाल, आशीष गुप्ता, भारत गुप्ता, नवीन बंसल, उत्तम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...