इटावा औरैया, अप्रैल 19 -- सैफई। पीसीएस परीक्षा पास करने के बाद झिगूपुर गांव के युवक ने रविवार को अपने पिता, स्वजनों और विधायक तेज प्रताप यादव एवं पूर्व विधायक अनिल यादव के साथ सैफई स्थित नेताजी मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि गांव का युवा अगर ठान ले तो मेहनत के दम पर किसी भी मुकाम तक पहुंच सकता है। दीपेंद्र यादव के पिता संजीव कुमार यादव बेसिक शिक्षा विभाग में पीटीआई पद पर तैनात हैं। परिवार में छोटे भाई कर्मेंद्र यादव और दो बहनें हैं। दीपेंद्र ने इटावा के सेंट मैरी स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की, इसके बाद लखनऊ से स्नातक और दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी व एलएलएम की पढ़ाई पूरी की। लगातार मेहनत और स्पष्ट लक्ष्य के साथ तैयारी करते हुए उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.