अंबेडकर नगर, अप्रैल 5 -- अम्बेडकरनगर। जलालपुर के बड़ागांव निवासी अविरल वर्मा के पीसीएस 2024 में नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होने पर प्रयागराज से उनके घर पहंुचने पर जोरदार स्वागत किया गया। सांसद लालजी वर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अविरल का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गांव की महिलाओं ने उनकी आरती उतार कर टीका लगाया। शुभचिंतकों व साथियों ने डीजे व भंगड़ा पर खूब डांस किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.