लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर अलीगंज क्षेत्र के ग्राम अलियापुर निवासी धीरज वर्मा ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा है।बताया जाता है कि प्रगतिशील किसान अनिल वर्मा के पुत्र धीरज वर्मा ने कड़ी मेहनत और मजबूत इरादों के बल पर यह सफलता हासिल की है। वह पटेल संस्थान के पूर्व अध्यक्ष संजील वर्मा के भतीजे हैं। उनकी माता नीलम गृहिणी हैं, जबकि भाई अमित और भाभी रश्मि वर्मा शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। धीरज वर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गोला के विवेकानंद स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से आगे की पढ़ाई की। बीएससी की पढ़ाई कानपुर से पूरी करने के बाद वह सिवि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.