पीसीएस परीक्षा में प्रथम रैंक हासिल कर जसमीत कौर ने बढ़ाया मान
रुद्रपुर, जून 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा में प्रथम रैंक प्राप्त करने वाली जसमीत कौर को पूर्व मंत्री एवं किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने उनके आवास पहुंचकर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने जसमीत कौर को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा मिष्ठान खिलाकर उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की। तिलकराज बेहड़ ने कहा कि जसमीत कौर ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे रुद्रपुर और ऊधमसिंह नगर जिले का नाम प्रदेशभर में गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और जसमीत की सफलता प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि जसमीत कौर की यह उपलब्धि युवाओं और विद्यार्थियों को यह संदेश देती है कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.