पीसीएस परीक्षा में चयनित अमित सम्मानित
पिथौरागढ़, जून 9 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। पीसीएस परीक्षा में प्रदेश में चौथा स्थान हासिल करने वाले अमित द्विवेदी को सम्मानित किया गया। बीते दिन नगर निगम सभागर व बमनगांव में अमित का स्वागत हुआ। नगर निगम में वक्ताओं ने कहा कि सामान्य परिवार से निकलकर अपनी मेहनत व लगन से यह मुकाम हासिल किया है। कार्यक्रम का संचालन जुगल किशोर पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में मेयर कल्पना देवलाल,गिरधर सिंह बिष्ट,महेश मखौलिया,तपन रावत,विजेंद्र लुंठी,प्रवीण रावल,केएस अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.