देहरादून, जून 3 -- उत्तराखंड के अग्रणी सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थानों में से एक इक्वेशन्स आईएएस ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में अपने 21 विद्यार्थियों के चयन की गौरवपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक दीपक दत्त ममगाईं ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिवार के सदस्यों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रभावी मार्गदर्शन व प्रेरणादायक मेंटरशिप के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए तैयार करना रहा है। इस उपलब्धि के साथ ही संस्थान ने अपने पैन-इंडिया ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य देशभर के अभ्यर्थियों तक गुणवत्तापूर्ण सिविल सेवा शिक्षा पहुंचाना है। यह भी पढ़े...