बस्ती, मार्च 30 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले की मेधावियों ने पीसीएस परीक्षा में अपना जलवा बिखेरा है। जनपद की बहू-बेटी से लेकर युवाओं ने इस परीक्षा में सफलता अर्जित कर एसडीएम, असिस्टेंट कमिश्नर, खंड विकास अधिकारी, नायब तहसीलदार समेत अन्य पदों पर कब्जा जमाया है। जिले के विक्रमजोत ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कवलपुर की सहायक अध्यापिका अनामिका मिश्रा का चयन एसडीएम पद के लिए हुआ है। रुधौली के रहने वाले विकास कुमार राव का सलेक्शन असिस्टेंट कमिश्नर पद पर हुआ है। लालगंज के ताड़ीजोत निवासी रिटायर अध्यापक दिनेश कुमार पांडेय की पुत्री कुमारी स्तुति पांडेय का चयन खंड विकास अधिकारी के पद पर हुआ है। वर्तमान समय में वह ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात थी। स्तुति के दो भाई हैं। वर्तमान समय में बड़ा भाई बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं और छोटा भाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.