प्रयागराज, अप्रैल 1 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार रात घोषित पीसीएस 2024 के अंतिम परिणाम में गैर राज्यों की बेटियों को भी शानदार सफलता मिली है। 932 चयनित अभ्यर्थियों में से 319 बेटियां हैं जिनमें से 27 दूसरे राज्यों की हैं। 2023 के परिणाम में चयनित 251 अभ्यर्थियों में से 84 महिलाएं थीं और इनमें से छह गैर राज्यों की थीं। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में टॉप करने वाली नेहा पांचाल दिल्ली की हैं। पांचवीं रैंक हासिल करने वाली नेहा सिंह और डिप्टी एसपी में पांचवीं रैंक और आठवीं रैंक पर चयनित क्रमश: गुरमन कौर गिल और अदिति पुनेठा भी दूसरे राज्य की हैं। असिस्टेंट कमिश्नर कॉमर्शियल टैक्स में दूसरे और महिलाओं में पहले स्थान पर चयनित दिव्या गुप्ता, आठवें स्थान पर सफल सपना, 16वें व 19वें स्थान पर चयनित क्रमश: प्रीति कौशिक व श्रेया सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.