पीसीएस टॉपर जसमीत कौर का मेयर ने किया सम्मान
रुद्रपुर, जून 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (पीसीएस) परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर रुद्रपुर का नाम रोशन करने वाली जसमीत कौर पाहवा को मेयर विकास शर्मा ने उनके आवास पहुंचकर सम्मानित किया। मेयर ने वसुंधरा पॉम हाउस कॉलोनी, जाफरपुर स्थित उनके निवास पर पहुंचकर जसमीत कौर, उनके पिता जसवंत सिंह पाहवा, माता मनप्रीत कौर और परिवार के अन्य सदस्यों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि जसमीत कौर ने प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि रुद्रपुर और पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह शहर के लिए ऐतिहासिक और गर्व का क्षण है कि पहली बार किसी बेटी ने उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में प्रदेश स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। यह भी पढ़ें- UKPSC PCS Result : उत्तराखंड पीसीएस में रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.