लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- गोला गोकर्णनाथ। ग्राम अलियापुर निवासी धीरज वर्मा पुत्र अनिल कुमार वर्मा के पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर कमर्शियल टैक्स अधिकारी बनने पर न्यू पैरामाउंट कंपटीशन क्लासेस गोला में उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर धीरज वर्मा ने संस्थान पहुंचकर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें सफलता के मूल मंत्र बताए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दौरान मेहनत और ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण होती है। विद्यार्थियों को किताबों को अपना सच्चा मित्र मानकर नियमित अध्ययन करना चाहिए और समय-समय पर स्पीड टेस्ट के माध्यम से स्वयं का आत्ममूल्यांकन करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन और निरंतर पढ़ाई ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि वह समय-समय पर संस्थान आते रहेंगे और उनका मार्गदर्शन करते रहेंगे। साथ ही पढ़ाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.